जयपुर। राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। विशेष सत्र में संविधान पर बहस से पहले अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि किन परिस्थितियों में संविधान लागू किया गया, देश का विभाजन हुआ। इनको ध्यान में रखते हुए तथा संसदीय गरिमा बनाए रखने के लिए सार्थक बहस होनी चाहिए। आज हमें क्या समस्या सामने आ रही हैं सभी लोगों में समरसता का माहौल कायम हो और भेदभाव रहित वातावरण बने। सत्र संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुलाया गया है। क्योंकि संविधान बने हुए 70 साल हो गए हैं। इस सत्र में प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं होगा। संविधान के बारे में चर्चा होगी।
विधानसभा का विशेष सत्र शुरू शुरू, गोलवलकर को लेकर टिप्पणी पर हंगामा