3 हजार किलो सिंथेटिक पनीर व नकली मिलावटी क्रीम की खेप बरामद, छह मिलावटखोर गिरफ्तार

शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों तैयार कर आमजन के जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की सूचना पर पुलिस ने चार अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 3000 हजार किलो सिंथेटिक पनीर व नकली मिलावटी क्रीम बरामद कर ली। इसके अलावा मिलावटखोरों की पिकअप व कार भी जब्त कर ली।


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता के निर्देश पर डीसीपी क्राइम योगेश यादव, एडिशनल डीसीपी क्राइम विमल सिंह नेहरा के नेतृत्व में गठित टीम ने जयपुर के मानसरोवर, बस्सी, जवाहर सर्किल, खोहनागोरियान व रामगंज इलाके में एक साथ बीती रात की। यह नकली खाद्य सामग्री को शहर के विभिन्न नामी होटल्स, रेस्त्रां व डेयरियों में सप्लाई की जाती है।